1000232013

झारखंड के सारंडा में बनेगा 10वां वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी, केंद्र सरकार करेगी सहयोग…

खबर को शेयर करें
1000232013

Jharkhand: झारखंड सरकार ने राज्य के सबसे घने जंगलों में से एक सारंडा में नया वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuary) बनाने की योजना बनाई है। यह राज्य का दसवां वन अभयारण्य होगा। इस प्रोजेक्ट में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का सहयोग मिलेगा और केंद्र सरकार इसके लिए आर्थिक सहायता भी देगी।

सरकार ने इस अभयारण्य के लिए 57,519.41 हेक्टेयर वनभूमि चिह्नित की है। पहले यह क्षेत्र 31,468.25 हेक्टेयर तय किया गया था जिसे अब बढ़ा दिया गया है। इस अभयारण्य से वन्यजीव संरक्षण और वनस्पतियों के संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।

इस परियोजना को लेकर झारखंड सरकार ने देहरादून के वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट को प्रस्ताव भेजा है। वहां के विशेषज्ञों से सारंडा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए सलाह ली जा रही है।

सारंडा क्षेत्र लौह अयस्क खनन के लिए भी जाना जाता है। राज्य सरकार ने अब यहां के खनन क्षेत्र और वन्य क्षेत्र की सीमा स्पष्ट रूप से तय कर दी है ताकि खनन और पर्यावरण संरक्षण दोनों संतुलित रह सकें।

झारखंड में पहले से 9 अभयारण्य मौजूद हैं जिनमें दलमा, पलामू टाइगर रिजर्व, हजारीबाग और कोडरमा प्रमुख हैं। सारंडा को दसवां अभयारण्य बनाया जाएगा।

सारंडा वन क्षेत्र हाथियों का पारंपरिक अधिवास रहा है। हाल ही में पलामू टाइगर रिजर्व से एक बाघ भी लंबे समय तक सारंडा में देखा गया था। इसलिए टाइगर रूट की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं।