IMG 20250719 WA0109
|

जमशेदपुर के ट्रेड यूनियन नेता दिल्ली रवाना, इंटक की वर्किंग कमेटी बैठक में होंगे शामिल

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की 315वीं वर्किंग कमेटी की बैठक रविवार, 20 जुलाई को दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित की जा रही है। इस अहम बैठक में शामिल होने के लिए जमशेदपुर और आसपास के कई ट्रेड यूनियन नेता दिल्ली रवाना हो चुके हैं।टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह और कोषाध्यक्ष आमोद दुबे बैठक में भाग लेंगे।

इनके साथ इंटक के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय भी दिल्ली रवाना हुए हैं।शनिवार को जमशेदपुर से कई अन्य यूनियनों के प्रतिनिधि भी दिल्ली के लिए निकले। इसमें बेरमो से कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष शहनवाज आलम (जो टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष भी हैं), सहायक सचिव नितेश राज, सीमेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बिजय खान, टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेज यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आर.के. सिंह का नाम प्रमुख है।

इसके अलावा शशि प्रसाद, जेसीएपीसीपीएल यूनियन के रवि कुमार और अमर तिवारी, साथ ही सीडीएस कृष्णनन भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।बैठक में देशभर के मजदूर संगठनों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और भविष्य की रणनीति पर विचार किया जाएगा।