1000231045

झारखंड की मंईयां योजना से 17 हजार महिलाएं होंगी बाहर,जानें क्या है कारण…

खबर को शेयर करें
1000231045

Jharkhand: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। अब इस योजना से लगभग 15 से 17 हजार महिलाएं बाहर हो रही हैं। इसकी वजह यह है कि इन महिलाओं की उम्र अब 50 साल से ज़्यादा हो गई है जबकि इस योजना का लाभ केवल 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को ही दिया जाता है।

मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड की 18 से 50 वर्ष की गरीब महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना के लिए महिला का आधार राशन कार्ड और वोटर आईडी होना ज़रूरी है और उसका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।

इस योजना में शामिल सभी महिलाओं की जानकारी MMMSY पोर्टल पर मौजूद होती है। यहां हर महीने महिलाओं की उम्र का सत्यापन किया जाता है। इस बार जांच में करीब 17 हजार महिलाएं ऐसी पाई गई हैं जिनकी उम्र 50 साल से ऊपर हो चुकी है इसलिए अब वे योजना के दायरे से बाहर हो जाएंगी।

राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि योजना से बाहर हो रहीं महिलाओं को ‘सर्वजन पेंशन योजना’ में जोड़ा जाएगा। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। इस पेंशन योजना में हर महीने ₹1000 की राशि दी जाती है।

मंईयां योजना के तहत मई महीने की राशि पहले ही लाभुकों को भेजी जा चुकी है। मई में करीब 51.10 लाख महिलाओं को लाभ मिला। अब जून माह की राशि जिलों को ट्रांसफर कर दी गई है और इसका वितरण अगले सप्ताह के अंत तक कर दिया जाएगा।

राज्य सरकार ने मंईयां योजना के लिए नवंबर 2025 तक की राशि पहले ही मंज़ूर कर दी है। इसके लिए सरकार ने जिलों को कुल ₹96 अरब 9 करोड़ रुपये जारी किए हैं।