Asia Cup 2025 पर संकट, BCCI ने ढाका मीटिंग का किया बहिष्कार…

Azad Reporter desk:Asia Cup 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 24 जुलाई को होने वाली एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की बैठक पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मीटिंग का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
BCCI ने साफ कहा है कि अगर बैठक ढाका में होती है तो वह इसमें हिस्सा नहीं लेगा। भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
सिर्फ भारत ही नहीं, श्रीलंका, ओमान और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। इन बोर्डों ने भी राजनीतिक और कूटनीतिक कारणों से मीटिंग का विरोध किया है।
BCCI ने ACC और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को यह जानकारी पहले ही दे दी है। साथ ही आयोजन स्थल बदलने का अनुरोध भी किया गया है लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।
ACC के नियमों के अनुसार बिना सभी प्रमुख बोर्डों की भागीदारी के कोई भी निर्णय वैध नहीं माना जाएगा। ऐसे में एशिया कप 2025 को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
माना जा रहा है कि ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी द्वारा ढाका में ही बैठक पर अड़े रहने को भारत पर दबाव बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। अब बैठक में केवल 5 दिन बचे हैं और आयोजकों की ओर से कोई बदलाव की सूचना नहीं दी गई है।
इस स्थिति में Asia Cup 2025 का भविष्य अधर में लटका नजर आ रहा है।


