1000231039

चतरा में फायरिंग और आगजनी की जिम्मेदारी राहुल दुबे गिरोह ने ली, कंपनी को दी खुली धमकी…

खबर को शेयर करें
1000231039

Jharkhand: चतरा जिले के एक आउटसोर्सिंग कंपनी के साइट पर हुई फायरिंग और आगजनी की घटना की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गिरोह ने ली है। गैंग ने सोशल मीडिया पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह स्वीकार किया है कि घटना को उन्होंने अंजाम दिया है। साथ ही कंपनी को खुली धमकी देते हुए लिखा गया है “बगैर मैनेज किया काम किया तो खोल दूंगा खोपड़ी।”

सूत्रों के अनुसार इससे पहले यह गिरोह फुलबसिया और टोरी रेलवे कोल साइडिंग में भी ऐसी ही घटनाओं को अंजाम दे चुका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।