1000230873

गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र के बाहर इलाज के इंतजार में दिव्यांग की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल…

खबर को शेयर करें
1000230873

Jharkhand: गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक दिव्यांग वृद्ध की इलाज के अभाव में ओपीडी के सामने ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वृद्ध तीन से चार दिनों से इलाज के लिए अस्पताल का चक्कर काट रहा था लेकिन उसे समय पर इलाज नहीं मिल सका।

स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों पर लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि अगर वक्त पर इलाज मिल जाता तो वृद्ध की जान बचाई जा सकती थी।

पूर्व पार्षद सचिन सिंह ने भी इस घटना को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पर सीधा आरोप लगाया है और कहा कि यह पूरी तरह स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलता है।

वहीं स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वृद्ध को कहीं और से लाकर अस्पताल के बाहर छोड़ दिया गया था। लेकिन आस-पास के लोगों का दावा है कि उन्होंने वृद्ध को पिछले चार दिनों से अस्पताल के पास ही घूमते हुए देखा था।

यह घटना गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल स्टाफ अपने कर्तव्यों को गंभीरता से नहीं निभा रहा जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।