1000230870

झारखंड में जमशेदपुर समेत इन शहरों के डाकघरों में लगेगी सेल्फ बुकिंग मशीन, अब खुद कर सकेंगे स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री…

खबर को शेयर करें
1000230870

Jharkhand: रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक करने वाली मशीनों की तरह अब डाकघर में भी ऐसी ही सुविधा शुरू होने जा रही है। झारखंड के चार बड़े शहरों जमशेदपुर, रांची, धनबाद और देवघर के प्रधान डाकघरों में सेल्फ बुकिंग कियोस्क मशीन लगाई जा रही है। इससे अब लोग खुद से स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री बुक कर सकेंगे।

जमशेदपुर के बिष्टुपुर प्रधान डाकघर में यह मशीन लग भी चुकी है और जल्द ही लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी। वरिष्ठ डाकपाल शंकर कुजूर ने बताया कि इससे लोगों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी और काम तेज और पारदर्शी तरीके से होगा।

कैसे काम करेगी मशीन?
•ग्राहक खुद ही वजन जांच सकेंगे
•रसीद खुद निकाल सकेंगे
•शुल्क ऑनलाइन या कार्ड से चुका सकेंगे
•स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री का पैकेट जमा कर सकेंगे

इस सुविधा से मिलेंगे ये फायदे:
•लंबी लाइन से छुटकारा
•डाक कर्मचारियों पर निर्भरता कम
•पारदर्शी और तेज सेवा
•भविष्य में 24 घंटे सेवा देने की योजना

डाक विभाग अब आईटी 2.0 सिस्टम लागू कर रहा है। इसी वजह से 21 जुलाई को कोल्हान क्षेत्र के 727 डाकघरों में कामकाज बंद रहेगा। इनमें 71 उप-डाकघर, 646 ग्रामीण शाखाएं और दो प्रधान डाकघर शामिल हैं।

20 जुलाई को सिस्टम इंस्टॉल किया जाएगा और 21 जुलाई को डेटा ट्रांसफर व तकनीकी बदलाव किए जाएंगे।

आईटी 2.0 से होंगे ये फायदे:
•तेज और सटीक सेवा
•बेहतर ट्रैकिंग सुविधा
•डिजिटल भुगतान को बढ़ावा
•गांवों तक तकनीक की पहुंच

इस नई पहल से झारखंड में डाक सेवा और भी आधुनिक और सुविधाजनक बन रही है।