Jamshedpur: गोलमुरी गोल्फ ग्राउंड के सामने हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने तोड़ा दम…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के गोलमुरी गोल्फ ग्राउंड के सामने शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके बाद शुक्रवार रात युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 10 निवासी मोहम्मद अरमान के रूप में हुई है। जो पेशे से सेफ्टी शूज़ बेचने का काम करते थे और अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे।
जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त मोहम्मद अरमान मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे इसी दौरान उन्होंने संतुलन खो दिया और उनकी स्कूटी (वाहन संख्या JH05BC-3083) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अरमान मौके पर ही बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पहले टिमकेन हॉस्पिटल पहुंचाया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) रेफर किया गया जहां उनकी मौत हो गई।
फिलहाल उनका शव TMH के शवगृह में रखा गया है। कल पोस्टमार्टम किया जाएगा।
इस हादसे के बाद अरमान के घरवालों खास कर उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।


