BREAKING: जमशेदपुर के टूईलाडूंगरी में युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टूईलाडूंगरी में शुक्रवार रात उस समय अफरातफरी मच गई जब दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। यह घटना रात करीब 9 बजे की है।
पीड़ित युवक की पहचान टूईलाडूंगरी निवासी लोचन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लोचन राधाकृष्ण मंदिर के पास टहल रहा था तभी अचानक दो बदमाशों ने उस पर दो राउंड गोली चलाई। गनीमत रही कि कोई भी गोली उसे नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया।
गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और लोचन से भी पूछताछ की गई है। हालांकि लोचन ने किसी से दुश्मनी या विवाद से इनकार किया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


