Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर से सामने आई बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, झुका पोल बना खतरे का संकेत…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो के जवाहर नगर से बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जवाहर नगर रोड नंबर 13 में एक पुराना बिजली का पोल सड़क की ओर झुका हुआ है। पोल की हालत काफी जर्जर हो चुकी है नीचे से कमजोर होता जा रहा है और किसी भी वक्त गिर सकता है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसी पोल के सामने एक नया और मजबूत पोल पहले से मौजूद है जिसे कई साल पहले रोड निर्माण के समय लगाया गया था। इसके बावजूद पुराने पोल से बिजली का लोड हटाकर नए पोल पर ट्रांसफर नहीं किया गया है। यानी पूरा भार आज भी उसी कमजोर पोल पर है।
ये बिजली विभाग की सीधी लापरवाही। है। इस पोल के पास घर हैं लोग रोज़ इसी सड़क से आते-जाते हैं। आसपास बच्चे खेलते हैं दोपहिया और चारपहिया वाहन हर वक्त गुजरते हैं। अगर यह पोल अचानक गिर गया तो कितना बड़ा हादसा हो सकता है जान-माल दोनों का नुकसान तय है।
जब समस्या भी सामने है और समाधान भी तो न जाने आखिर इंतज़ार किस बात का किया जा रहा है।


