1000230249

Chakradharpur: पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार…

खबर को शेयर करें
1000230249

Jharkhand: चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलपाट गांव में गुरुवार रात एक 35 वर्षीय युवक सोमा केराई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक तोयरापाट टोला का रहने वाला था और साइकिल से घर लौट रहा था तभी कुछ लोगों ने पीछे से उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया।

हमले के बाद सोमा जमीन पर गिर गया जिसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। बाद में शव को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के शीतगृह में रखा गया।

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक का करीब छह साल पहले गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। थाना प्रभारी ने भी प्राथमिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में कराया जाएगा।