झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: रांची के 20 थाना प्रभारियों का तबादला, देखें पूरी सूची…

Jharkhand: राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने 20 थाना प्रभारियों का तबादला किया है। सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का आदेश दिया गया है।
यह फेरबदल रांची पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है। जानिए किस पुलिस अफसर को कहां भेजा गया:
- अमित कुमार – नामकुम से नगड़ी
- अशोक कुमार-2 – सुजाता बाईपास से नामकुम
- कृष्णा कुमार-2 – डोरंडा से चुटिया
- शेखर कुमार – डोरंडा से गोंदा
- संतोष कुमार मोनी – चुटिया से अरगोड़ा
- विक्रम यादव – सुजाता बाईपास से धुर्वा
- सुभाष प्रसाद – रातू से हिन्दपीढ़ी
- राकेश कुमार सिंह – महिला थाना से डोरंडा
- शैलेन्द्र कुमार – डोरंडा से सुखदेव नगर
- सुदेश कुमार – नगड़ी से डिप्टी मोड़
- राजेन्द्र सिंह – सुखदेव नगर से टाटीसिलवे
- संजय कुमार – सुखदेव नगर से बुढ़मू
- अरुण कुमार – डोरंडा से चान्हो
- संजय कुमार-2 – अरगोड़ा से रातू
- विकास कुमार – डोरंडा से पुलिस केंद्र, रांची
- बबलू कुमार सिंह – सुखदेव नगर से पुलिस केंद्र, रांची
- संजीव कुमार – केकाटोली से पुलिस केंद्र, रांची
- संतोष कुमार – डोरंडा से पुलिस केंद्र, रांची
- पंकज कुमार – सुजाता बाईपास से पुलिस केंद्र, रांची
- नवल कुमार-1 – अरगोड़ा से पुलिस केंद्र, रांची
DIG-SSP ने कहा कि यह कदम प्रभावी थाना संचालन और जनहित में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। सभी थाना प्रभारियों को जल्द से जल्द नई जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है।

