1000230254

जमशेदपुर के परसुडीह थाने के सामने होटल से मोबाइल चोरी, चोर फरार…

खबर को शेयर करें
1000230254

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है। यह घटना थाने के ठीक सामने स्थित किशोरी महतो के होटल में बुधवार की रात हुई जहां से अज्ञात चोर मोबाइल चोरी कर फरार हो गया।

घटना का पता अगले दिन चला जिसके बाद किशोरी महतो ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार किशोरी महतो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का रहने वाला है। वह पिछले पांच साल से परसुडीह थाने के सामने अपना होटल चला रहा है।

हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर चोरी हुई वहां आसपास कहीं भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है जिससे पुलिस को जांच में काफी परेशानी हो रही है।

फिलहाल पुलिस चोर की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास में लगी हुई है।