IMG 20250718 WA0013

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां और बेटी अर्शी जहां पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज…

खबर को शेयर करें
IMG 20250718 WA0013

Azad Reporter Desk: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की अलग रह रही पत्नी हसीन जहां एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सूरी टाउन में हसीन जहां और उनकी बेटी अर्शी जहां के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय महिला पड़ोसी डालिया खातून ने आरोप लगाया है कि हसीन जहां और उनकी बेटी ने जमीन पर कब्जा करने के दौरान उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें हसीन जहां को पड़ोसियों से झगड़ते हुए देखा जा सकता है। हालांकि वीडियो की पुष्टि किसी आधिकारिक स्रोत से नहीं हुई है।

यह विवाद सूरी के वार्ड नंबर 5 में उस प्लॉट को लेकर हुआ जो कथित तौर पर हसीन जहां की बेटी के नाम पर बताया जा रहा है। आरोप है कि अवैध निर्माण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि हसीन और अर्शी ने डालिया खातून के साथ जोरदार मारपीट की। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

फिलहाल हसीन जहां या उनकी ओर से किसी भी वकील ने इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

इसी बीच कलकत्ता हाई कोर्ट ने मोहम्मद शमी को निर्देश दिया है कि वह हर महीने हसीन जहां और बेटी अर्शी को ₹4 लाख गुजारा भत्ता दें। इससे पहले 2023 में जिला सत्र न्यायालय ने शमी को पत्नी को ₹50,000 और बेटी को ₹80,000 देने का आदेश दिया था जिसे हसीन ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।