1000229671

Seraikela: राजनगर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत…

खबर को शेयर करें
1000229671

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर के केसर गाड़ियां इलाके में टाटा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात व्यक्ति को किसी अज्ञात भारी वाहन ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार व्यक्ति पर एक के बाद एक कई गाड़ियां चढ़ती गईं, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया है और अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि टाटा-चाईबासा राजमार्ग पर रात के समय भारी वाहनों का लगातार आवागमन होता है जिससे इस रास्ते पर अक्सर हादसे होते रहते हैं।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और सड़क को जाम कर दिया। इसके कारण टाटा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया है।

सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।