1000229087

जमशेदपुर के मानगो में नालों की सफाई पर टाटा स्टील UISL और नगर निगम आमने सामने, जनता परेशान…

खबर को शेयर करें
1000229087

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में नालों की सफाई को लेकर टाटा स्टील UISL और मानगो नगर निगम के बीच जिम्मेदारी को लेकर विवाद गहरा गया है। फोरलेन सड़क (मानगो चौक से डिमना चौक तक) के दोनों ओर बने नालों की सफाई नहीं होने से जनता परेशान है लेकिन दोनों संस्थाएं जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं।

गुरुवार को विधायक सरयू राय की ओर से भेजे गए प्रतिनिधिमंडल के सामने टाटा स्टील UISL के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा ने साफ कहा कि नालों की सफाई उनकी जिम्मेदारी नहीं है यह काम नगर निगम का है। जबकि नगर निगम ने 2 जुलाई को पत्र जारी कर UISL को ही सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से इन नालों की सफाई नहीं हुई है। कई जगहों पर नाले धंस चुके हैं जिससे बारिश में पानी सड़क से बहकर घरों और दुकानों में घुस जाता है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एमडी ऋतुराज सिन्हा ने नालों की मरम्मत के लिए सर्वे कराने और जरूरी काम कराने की बात मानी लेकिन साफ-सफाई की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। प्रतिनिधिमंडल ने सफाई को CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत कराने का सुझाव भी दिया लेकिन उसे भी खारिज कर दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे:
सुबोध श्रीवास्तव (जिला अध्यक्ष, जदयू)
मुकुल मिश्रा (जनसुविधा प्रतिनिधि)
नीरज सिंह

अन्य क्षेत्रों की समस्याएं भी उठीं:
साकची ताप्ती रोड: जर्जर नाले की मरम्मत पर सकारात्मक जवाब
बिष्टुपुर-बेल्डीह बस्ती: दलमा व्यू पार्क के पास फटे नाले पर कार्रवाई का आश्वासन
सोनारी वेस्ट ले-आउट: सीवरेज की जांच कराने की बात
सोनारी बंगाली कॉलोनी: नालों की मरम्मत पर सहमति
कदमा-सोनारी क्षेत्र: खेल मैदान व ओपन जिम के प्रस्ताव पर विचार

अब सवाल यह है कि जब टाटा स्टील UISL और नगर निगम दोनों ही नालों की सफाई से पल्ला झाड़ रहे हैं तो मानगो की समस्या का हल कौन निकालेगा? जनता जवाब चाहती है।