Jamshedpur: मानगो नेचर पार्क में छात्र से मोबाइल छीनकर भाग रहा था युवक छात्रों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले…

Jamshedpur news: गुरुवार को जमशेदपुर के मानगो स्थित नेचर पार्क में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक ने पार्क में मौजूद एक छात्र से मोबाइल छीनतई कर ली और भागने लगा।
घटना के तुरंत बाद पार्क में मौजूद अन्य छात्रों ने सूझबूझ दिखाते हुए उस युवक का पीछा किया और उसे पुरुलिया रोड नंबर-7 के पास से खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद युवक ने छात्रों से कहा कि वह नेचर पार्क वापस चलेगा और वहीं मोबाइल लौटा देगा।

लेकिन जब उसे वापस नेचर पार्क लाया गया तब भी मोबाइल नहीं मिला। इस पर वहां भीड़ जमा हो गई और गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।

वहीं मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने चोर को देख बताया कि यह युवक पहले भी इसी तरह की चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

घटना की जानकारी मिलते ही आज़ाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपनी हिरासत में लेकर थाने ले गई।


