1000228523

कोटक महिंद्रा बैंक की डिजिटल सेवाएं रहेंगी बंद: जानिए कब और क्या रहेगा प्रभावित…

खबर को शेयर करें
1000228523

Azad Reporter desk: अगर आपका खाता कोटक महिंद्रा बैंक में है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बैंक ने तकनीकी मेंटेनेंस के चलते अपनी डिजिटल सेवाएं कुछ समय के लिए बंद रखने का ऐलान किया है। इस दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी सुविधाएं सीमित समय के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी।

•17 और 18 जुलाई की रात 12 बजे से 2 बजे तक
इस दौरान नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से NEFT ट्रांजेक्शन नहीं हो पाएंगे।
•20 और 21 जुलाई की रात 12 बजे से 2 बजे तक
नेट बैंकिंग मोबाइल बैंकिंग और UPI सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।
•20 और 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
पेमेंट गेटवे भी बंद रहेगा जिससे ऑनलाइन शॉपिंग और ऐप पेमेंट्स पर असर पड़ेगा।

कुछ मामलों में UPI Lite से छोटे ट्रांजेक्शन संभव हो सकते हैं लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कौन सा ऐप या प्लेटफॉर्म इस्तेमाल कर रहे हैं।

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह:
•जरूरी लेन-देन मेंटेनेंस से पहले ही कर लें।
•थोड़ी नकदी अपने पास रखें, ताकि जरूरत के समय परेशानी न हो।
•कोई भी ऑटो-डेबिट या टाइम-सेंसिटिव पेमेंट इन तारीखों पर शेड्यूल न करें।
•जरूरत पड़ने पर दूसरे बैंक के खाते का इस्तेमाल करें।

कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि वे इस मेंटेनेंस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए समय रहते बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।