1000228334

सिर्फ 9 साल की उम्र… और हार्ट अटैक! राजस्थान के सीकर में टिफिन खोलते समय बच्ची की मौत ने सबको झकझोरा…

खबर को शेयर करें
1000228334

Azad Reporter desk: राजस्थान के सीकर जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है जहां मात्र 9 साल की एक बच्ची की स्कूल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। चौथी कक्षा में पढ़ने वाली प्राची कुमावत अपने स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर (दांतारामगढ़) में लंच ब्रेक के दौरान जब टिफिन खोल रही थी तभी अचानक वह जमीन पर गिर गई।

यह घटना बुधवार की है जब सभी बच्चे लंच टाइम में अपने-अपने टिफिन खोल रहे थे। उसी दौरान प्राची को अचानक घबराहट महसूस हुई और वह जमीन पर गिर गई। उसके टिफिन के खाने के सामान भी बिखर गए।

स्कूल स्टाफ ने तुरंत गंभीरता दिखाई और बच्ची को नजदीकी सरकारी डिस्पेंसरी ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीकर के SK अस्पताल भेजने की सलाह दी गई। बच्ची के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई।

बच्ची को एंबुलेंस से सीकर भेजने की तैयारी चल रही थी लेकिन दुर्भाग्यवश जब उसे एंबुलेंस में शिफ्ट किया जा रहा था उसी समय उसकी तबीयत और बिगड़ गई। फिर से घबराहट की स्थिति बनी और कुछ ही पलों में बच्ची ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राची की इस अचानक मौत से स्कूल में मातम छा गया। अन्य छात्रों को तुरंत छुट्टी दे दी गई। शिक्षकों और स्टाफ की आंखें नम हो गईं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी एक 12 वर्षीय बच्चे की हार्ट अटैक से मौत की खबर सामने आई थी। इस तरह के मामले लगातार यह संकेत दे रहे हैं कि अब केवल बुजुर्ग ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

सिर्फ 9 साल की उम्र में हार्ट अटैक होना एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है हमारी जीवनशैली कैसी हो गई है? बच्चों तक को अब ऐसे खतरनाक मेडिकल कंडीशन्स का सामना क्यों करना पड़ रहा है?
हम सबका यह दायित्व बनता है कि –
•बच्चों की दिनचर्या पर ध्यान दें
•खान-पान को संतुलित बनाएं
•शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा दें
•मोबाइल और स्क्रीन टाइम को सीमित करें
•नियमित हेल्थ चेकअप कराएं

यह एक अनुरोध है हर माता-पिता, शिक्षक और समाज से बच्चों की सेहत को प्राथमिकता दें क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी बहुत भारी पड़ सकती है।