बच्चे रोते रहे! लाइट बार-बार हुई बंद! यात्री परेशान! Air India की फ्लाइट में फिर तकनीकी खराबी, म्यूजिक डायरेक्टर साजिद अली ने वीडियो शेयर कर जताई नाराजगी…

Azad Reporter desk: दुबई से मुंबई जा रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट में फिर से गड़बड़ी की खबर सामने आई है। इस बार मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर साजिद अली ने खुद वीडियो शेयर कर फ्लाइट के अंदर की हालत बताई है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट में पिछले डेढ़ घंटे से बार-बार लाइट बंद हो रही है और यात्री परेशान हो चुके हैं। कई छोटे बच्चे डर के कारण रोने लगे।
साजिद अली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है जिसमें फ्लाइट की अंदर की स्थिति साफ देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि दुबई से मुंबई की फ्लाइट में बैठने के बाद चार बार लाइट चली गई। उन्होंने कहा “इतना बड़ा कांड हो गया है देश में और फिर भी फ्लाइट में कोई सीरियस नहीं है। सब हंस रहे हैं जबकि बच्चे डर के मारे रो रहे हैं।”
उन्होंने यह भी बताया कि फ्लाइट का समय 11 बजे था और वीडियो के वक्त तक 12:45 हो चुके थे लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उनके मुताबिक क्रू मेंबर्स भी इस गंभीर स्थिति को हल्के में ले रहे थे।
साजिद ने अपने भाई की ओर से शिकायत भी की और कहा कि “ये राइट साइन है या रॉन्ग कुछ समझ नहीं आ रहा।”
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा “डरने की नहीं दुआओं की जरूरत है। आजकल उड़ान भरना आसान नहीं रहा। मिस्टर महाराजा (Air India) अब समय आ गया है कि आप खुद पर ध्यान दें।”
गौरतलब है कि यह घटना अहमदाबाद विमान हादसे के लगभग एक महीने बाद सामने आई है जिसने Air India की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।


