झारखंड के किसानों का कमाल, जोहार परियोजना से 208 करोड़ का कारोबार, वर्ल्ड बैंक और सीएम ने की सराहना…

Jharkhand: झारखंड के किसानों ने जोहार परियोजना के तहत जबरदस्त उपलब्धि हासिल की है। राज्य के किसान उत्पादक समूहों (FPO) ने इस योजना के जरिए 208 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। इस बड़ी सफलता की वर्ल्ड बैंक ने भी खुले दिल से तारीफ की है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस परियोजना से जुड़ी महिलाओं और किसानों को बधाई देते हुए कहा “झारखंड की मेरी माताएं-बहनें आज सशक्त होकर आगे बढ़ रही हैं। आप सबका यह बेटा और भाई हमेशा आपके साथ है।”
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलायी जा रही जोहार परियोजना जून 2024 में पूरी हो चुकी है। इस योजना से करीब 2 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं जिनमें 70 हजार महिलाएं और एक लाख अनुसूचित जाति-जनजाति समुदाय के लोग शामिल हैं।
इस योजना का उद्देश्य था कि ग्रामीण परिवारों की सालाना आमदनी में 30% की बढ़ोतरी होbलेकिन झारखंड में यह आंकड़ा 35% तक पहुंच गया जो कि एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
इस परियोजना को विश्व बैंक (अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक) की सहायता से लागू किया गया था। इसमें वर्ल्ड बैंक ने 70% ऋण सहायता दी जबकि झारखंड सरकार ने 30% का प्रत्यक्ष योगदान दिया।
जोहार परियोजना को झारखंड के 17 जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों के 68 प्रखंडों में लागू किया गया था। गढ़वा, चतरा, कोडरमा, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा और साहेबगंज जिलों को इस योजना में शामिल नहीं किया गया था।

