1000228297

झारखंड में MBBS-BDS में नामांकन के लिए काउंसिलिंग शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन…

खबर को शेयर करें
1000228297

Jharkhand: झारखंड के सरकारी और निजी मेडिकल तथा डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 26 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह काउंसिलिंग NEET-UG 2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी जिसके अनुसार राज्य मेधा सूची तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी। इस प्रक्रिया के तहत MBBS, BDS और BHMS में दाखिला लिया जा सकेगा।

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने स्वास्थ्य विभाग की अनुशंसा पर काउंसिलिंग का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं:
•ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2025
•आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2025
•राज्य मेधा सूची का प्रकाशन: 29 जुलाई 2025
•पहली काउंसिलिंग: 30 जुलाई 2025 से
•दूसरी काउंसिलिंग: 11 अगस्त 2025 से
•तीसरी काउंसिलिंग: 1 सितंबर 2025 से
•स्ट्रे वेकेंसी राउंड काउंसिलिंग: 17 सितंबर 2025 से

काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एक निश्चित सुरक्षा राशि जमा करनी होगी—
सरकारी कॉलेजों के लिए—
•सामान्य वर्ग के लिए ₹20,000
•SC, ST, OBC, दिव्यांग वर्ग के लिए ₹10,000

निजी कॉलेजों के लिए—
•MBBS के लिए ₹2,00,000
•BDS के लिए ₹1,00,000

यदि कोई अभ्यर्थी दूसरी काउंसिलिंग में सीट मिलने के बाद नामांकन नहीं लेता तो उसकी सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी। लेकिन नामांकन लेने के बाद यह राशि वापस कर दी जाएगी।

20 जुलाई को पैरा मेडिकल की प्रवेश परीक्षा: इसके अलावा राज्य के सरकारी और निजी संस्थानों में पैरा मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई 2025 को रांची के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी पर्षद की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

जो भी विद्यार्थी झारखंड के मेडिकल या डेंटल कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं वे समय पर आवेदन करें और सभी तिथियों का ध्यान रखें।