1000228295

अब कॉलेजों की निगरानी राजभवन से होगी, फंड खर्च और पढ़ाई पर रखी जाएगी नजर…

खबर को शेयर करें
1000228295

Jharkhand: अब झारखंड के कॉलेजों की निगरानी विश्वविद्यालय नहीं बल्कि सीधे राजभवन स्तर से की जाएगी। इसका उद्देश्य कॉलेजों की वर्तमान स्थिति को समझना और यह तय करना है कि किन-किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है।

राजभवन की ओर से राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को आदेश जारी किया गया है कि वे अपने अधीन आने वाले कॉलेजों की पूरी जानकारी दें। यह जानकारी तीन स्तरों पर मांगी गई है कॉलेज की शैक्षणिक स्थिति, फंड खर्च और आधारभूत संरचना।

कॉलेजों से मांगी गई ये जानकारियां:
•कॉलेज का नाम और उसमें कितने भवन हैं व उनकी स्थिति क्या है।
•कॉलेज में कुल कितने छात्र पढ़ते हैं और कितने शिक्षक कार्यरत हैं।
•पढ़ाई किस व्यवस्था के तहत होती है।
•कॉलेज को हर साल कितना फंड मिलता है और वह फंड किस तरह खर्च किया जाता है।

कोल्हान विश्वविद्यालय ने राजभवन के निर्देश के बाद अपने सभी अंगीभूत कॉलेजों से कहा है कि वे दो दिनों के भीतर यह जानकारी विश्वविद्यालय को दें। इसके बाद विश्वविद्यालय एक सप्ताह के भीतर यह रिपोर्ट राजभवन को सौंपेगा।

झारखंड के राज्यपाल 28 जुलाई को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में कॉलेजों की रिपोर्ट पेश की जाएगी। साथ ही सत्र को समय पर शुरू करने और अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

राजभवन की इस पहल से उम्मीद है कि कॉलेजों की शिक्षा व्यवस्था और फंड के सही उपयोग को लेकर पारदर्शिता और सुधार देखने को मिलेगा।