1000227589

टकलू लोहार की हत्या के बाद फिर भड़का विवाद!! पत्नी ने समीर जैना पर फायरिंग का आरोप लगाया…

खबर को शेयर करें
1000227589
Oplus_0

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर में एक बार फिर टकलू लोहार हत्याकांड को लेकर विवाद सामने आया है। मंगलवार देर रात मृतक टकलू लोहार का 14 वर्षीय बेटा प्रिंस लोहार अपने एक दोस्त के साथ समीर जैना के घर के बाहर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।

घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। प्रिंस द्वारा गाली-गलौज के बाद उसकी मां ऋतु लोहार भी मौके पर पहुंच गईं और जमकर हंगामा किया। ऋतु लोहार का आरोप है कि इसी दौरान टकलू लोहार हत्याकांड में नामजद आरोपी समीर जैना ने घर से बाहर निकलकर जान मारने की नीयत से फायरिंग की।

हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और पुलिस को घटनास्थल से कोई गोली का खोखा भी नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार समीर जैना हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा होकर मार्च 2025 में बाहर आया है।