1000227429

जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र: कोवाली में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने की कर रहा था कोशिश…

खबर को शेयर करें
1000227429

Jamshedpur news: जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने हथियार और संदिग्ध सामानों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक का नाम अशोक गौड़ है जो कोवाली थाना अंतर्गत मंगलासाई गांव का रहने वाला है।

पुलिस को देखते ही युवक भागने की कोशिश कर रहा था जिससे पुलिस को शक हुआ और उसे तुरंत पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो बैग बरामद किए गए जिनमें एक यूएसए लिखा हुआ देसी पिस्तौल, 9 गोलियां, टार्च, बरसाती, एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी का बैच लगा हुआ शर्ट, दो मोबाइल फोन, एसआईएस लिखा बेल्ट, कैप, पहचान पत्र और चार मोबाइल सिम मिले।

पुलिस को आशंका है कि युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ जारी है।