1000227209

मंईयां योजना की 11वीं किस्त को लेकर बड़ी खबर, इस तारीख तक खातों में आ सकती है राशि…

खबर को शेयर करें
1000227209

Jharkhand : झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मंईयां सम्मान योजना के तहत 11वीं किस्त जल्द ही लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी। जानकारी के अनुसार जून महीने की यह किस्त जुलाई के आखिरी सप्ताह तक महिलाओं के बैंक खातों में पहुंच सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है लेकिन सामाजिक सुरक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया है कि सभी जिलों को 2500 रुपये की राशि भेजने की तैयारी के निर्देश दे दिए गए हैं।

बता दें कि 4 जुलाई से सरकार ने 10वीं किस्त के रूप में मई महीने की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजनी शुरू कर दी थी। अब महिलाएं जून महीने की राशि यानी 11वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं।

यह किस्त पहले जून में ही जारी होनी थी लेकिन तकनीकी कारणों जैसे सर्वर की समस्या डीबीटी मंजूरी में देरी और दस्तावेजों के सत्यापन में गड़बड़ी के कारण इसमें विलंब हुआ। सरकार की कोशिश है कि जुलाई के अंत तक सभी योग्य महिलाओं को 2500 रुपये की राशि भेज दी जाए ताकि वे अगस्त माह की तैयारी कर सकें।

मंईयां योजना की 11वीं किस्त उन्हीं महिलाओं को मिलेगी जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं:
•महिला झारखंड की स्थायी निवासी हो।
•उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच हो।
•परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक न हो।
•महिला के पास एक सक्रिय बैंक खाता हो जिसमें डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सक्रिय हो।
•परिवार के पास कोई चार पहिया वाहन न हो।

आवेदन के समय सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां और मोबाइल नंबर सही दर्ज किए गए हों।

जिन महिलाओं का बैंक खाता डीबीटी से जुड़ा है और जिनके आवेदन का सत्यापन पूरा हो चुका है उन्हें यह राशि सबसे पहले मिलने की संभावना है।