IMG 20250716 121358

जमशेदपुर के परसुडीह में बिजली व्यवस्था चरमराई, भीषण गर्मी में लोग बेहाल…

खबर को शेयर करें
IMG 20250716 121358

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह समेत कई ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था एक बार फिर से पूरी तरह चरमरा गई है। इलाके में बिजली कब आएगी और कब जाएगी इसका कोई तय समय नहीं है। कई-कई घंटे तक लगातार बिजली गुल रहने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

उमस भरी गर्मी में आम जनता बेहाल है जबकि जनप्रतिनिधि, अधिकारी और अमीर वर्ग वैकल्पिक साधनों जैसे इनवर्टर और जनरेटर से चैन की नींद सो रहे हैं। न तेज आंधी आई है और न ही भारी बारिश इसके बावजूद बिजली व्यवस्था का लगातार बिगड़ना बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि न दिन को चैन है न रात को सुकून। घर के अंदर पंखा नहीं चलने से गर्मी से लोग परेशान हैं और बाहर कभी-कभी बारिश हो जाने के कारण वहां भी ठहरना मुश्किल हो जाता है।

सबसे गंभीर बात यह है कि कई बार रातभर बिजली नहीं आती या फिर कई घंटों तक लगातार कटौती होती है। बिजली आने-जाने का कोई टाइम टेबल नहीं है जिससे बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की तबीयत पर भी असर पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।