जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड में हुई हवाई फायरिंग में पुलिस के गिरफ्त में आया एक अपराधी…

Jamshedpur news: मंगलवार रात जमशेदपुर के मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 9 में गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ 20– 22 युवक अचानक यहां पहुंचे और पहले हवा में फायरिंग की फिर मोहम्मद अली नामक एक व्यक्ति पर गोली चलाने की कोशिश की गई।

सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं बाकी युवक फरार है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक का नाम कालाबाबू है जो आज़ादनगर का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि न तो कोई आपसी रंजिश थी न ही कोई बड़ा मामला। ये सारे युवक पहले से ही छोटे-मोटे अपराधों में शामिल रहे हैं और आपसी भड़काव में गोली चला दी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।


