1000226483

Jamshedpur: ASL टाटा मोटर्स से परेशान होकर ग्राहक सौरभ केसरी ने की खुद को और गाड़ी को जलाने की कोशिश…

खबर को शेयर करें
1000226483

Jamshedpur news: 3 जुलाई से सौरभ केसरी और ASL टाटा मोटर्स के बीच चल रहे विवाद ने मंगलवार को एक गंभीर और भावनात्मक मोड़ ले लिया जब ग्राहक सौरभ केसरी ने शोरूम के सामने अपनी गाड़ी और खुद को आग लगाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार सौरभ केसरी ने टाटा सफारी गाड़ी ASL टाटा मोटर्स से खरीदी थी लेकिन गाड़ी में लगातार तकनीकी खराबी आ रही थी। कई बार शिकायत के बावजूद न कंपनी ने और न ही डीलरशिप ने समाधान निकाला।

निराश होकर सौरभ केसरी मंगलवार को अपनी गाड़ी लेकर मानगो स्थित ASL टाटा मोटर्स के शोरूम के सामने पहुंचे और पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते उन्हें ऐसा करने से रोक लिया।

बचाए जाने के बाद भावुक सौरभ केसरी ने मीडिया से कहा कि वह हर महीने करीब 45,000 रुपये की ईएमआई चुका रहे हैं लेकिन गाड़ी की खराबी के चलते उन्हें उसमें बैठने तक का मौका नहीं मिल रहा। अब स्थिति यह हो गई है कि न वह रह पा रहे हैं न ही यह गाड़ी और न ही यह परेशानी।

अब देखने वाली बात यह होगी कि ASL टाटा मोटर्स और सौरभ केसरी के बीच का यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है।