1000226490

Jamshedpur: मानगो के समाजसेवियों ने डीसी से की मुलाकात, ओल्ड पुरुलिया रोड की खराब सड़क जल्द मरम्मत की लगाई गुहार…

खबर को शेयर करें
1000226490

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड की जर्जर हालत को लेकर इलाके के समाजसेवियों ने मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात की और सड़क की मरम्मत की मांग की।

समाजसेवियों ने बताया कि बारिश के मौसम में सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिनमें बारिश का पानी भर जाने से लोगों को चलने में भारी दिक्कत हो रही है। पानी में गड्ढे दिखते नहीं हैं जिससे हादसे हो रहे हैं।

इस सड़क से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं जिनमें स्कूल के बच्चे भी शामिल हैं। यहां करीम सिटी कॉलेज, विवेकानंद स्कूल, जीसू भवन और कब्रिस्तान जैसे महत्वपूर्ण स्थल हैं, जिससे यह सड़क और भी जरूरी हो जाती है।

समाजसेवियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। उपायुक्त ने जनहित में इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को सूचना देने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।