20240201 234238

Jharkhand Big Breaking:- राजभवन से चंपई सोरेन को सरकार बनाने का मिला न्यौता, कल हो सकता है शपथ ग्रहण

खबर को शेयर करें

Jharkhand Live News:-

झारखंड की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है,आखिरकार चंपई सोरेन को राजभवन से सरकार बनाने का न्यौता मिल गया है

झारखंड में सियासी संकट के बीच इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजभवन से चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता मिल चुका है अब जल्द ही चंपई सोरेन मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे और साथ ही मंत्रिमंडल का भी शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा।

राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया है और कहा है शपथ कब लेना है यह चंपई खुद बताएंगे । अब चंपई सोरेन के हिसाब से ही शपथ ग्रहण का वक्त फाइनल किया जाएगा। शपथ लेने के 10 दिन के अंदर फ्लोर टेस्ट करने को कहा गया है और सरकार बहुमत साबित करना है।

झारखंड में काफी उठा पटक के बीच अब यह साफ हो गया है कि झारखंड के अगले मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे।

चंपई सोरेन के साथ उपमुख्यमंत्री के तौर पर आलमगीर आलम भी शपथ लेंगे ।