1000226370

जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र! जादूगोड़ा में बारिश लाई मुसीबत, भरभरा कर गिरी मिट्टी की दीवार…

खबर को शेयर करें
1000226370

Jamshedpur news: जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र के जादूगोड़ा अंतर्गत हाथीविंदा पंचायत के बांधडीह गांव में मंगलवार को लगातार बारिश के चलते एक मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। यह दीवार भवानी महतो के घर की थी। हादसे के वक्त पूरा परिवार घर के अंदर ही मौजूद था लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ और सभी सुरक्षित बच गए।

पीड़ित भवानी महतो ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से मिट्टी की दीवार कमजोर हो गई थी जो अचानक गिर पड़ी। इस हादसे से उनका घर पूरी तरह उजड़ गया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह मरम्मत नहीं करा पा रहे हैं। अब परिवार को रिश्तेदारों के घर में शरण लेनी पड़ रही है।

भवानी महतो ने झारखंड सरकार से राहत कार्य शुरू करने और मुआवजा देने की मांग की है ताकि उनका टूटा आशियाना दोबारा खड़ा हो सके। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से गरीब परिवारों को जल्द सहायता देने की अपील की है।