1000226367

धान रोपते समय आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, तीन घायल…

खबर को शेयर करें
1000226367

Jharkhand: झारखंड में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। ताजा मामला बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित हड़ारगढ़ा गांव का है जहां सोमवार शाम को धान की रोपाई कर रही महिलाओं पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई।

इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। घायल महिलाओं को तत्काल एंबुलेंस से सदर अस्पताल बोकारो ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।