1000226366

आदित्यपुर में आवारा कुत्तों को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर झड़प, मारपीट और छीनतई का आरोप, दोनों पक्ष पहुंचे थाना…

खबर को शेयर करें
1000226366

Jharkhand: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझीटोला में मंगलवार को आवारा कुत्तों को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट कपड़े फाड़ने और सामान छीनने जैसी घटनाएं हुईं। मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम द्वारा बनाए गए शौचालय के पास रहने वाले रणविजय सिंह का परिवार गली के कुत्तों की देखरेख करता है। उनका बेटा एक एनजीओ भी चलाता है इसी कारण उनके घर के आसपास कई आवारा कुत्ते रहते हैं।

मंगलवार सुबह एक कुत्ता बुद्ध सिंह के घर के पास शौच कर बैठा जिससे उनका परिवार नाराज़ हो गया। इसी बात को लेकर गोरे साव और उनके परिजनों ने रणविजय सिंह, उनके बेटे और बेटी पर हमला कर दिया। इस झड़प में तीनों को हल्की चोटें आईं। रणविजय सिंह की बेटी ने आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान उनके कपड़े फाड़े गए और मोबाइल, सोने की चेन व नकदी छीन ली गई।

वहीं दूसरी ओर गोरे साव की ओर से भी रणविजय सिंह के परिवार पर मारपीट और छीनतई के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ भी हाथापाई हुई और मोबाइल व पैसा छीना गया।

दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों पक्षों के बयान लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।