झारखंड में रेड अलर्ट: कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की है अपील…

Jharkhand: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग रांची ने आने वाले तीन दिनों के लिए कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) और वज्रपात हो सकता है।
दक्षिण-पूर्वी गंगा के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश क्षेत्र में निम्न दबाव बनने से झारखंड में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। यह सिस्टम अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है जिससे 15 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
रेड अलर्ट वाले जिले (भारी खतरा)
सरायकेला-खरसावां
पूर्वी सिंहभूम
पश्चिमी सिंहभूम
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले (मध्यम खतरा)
गुमला, सिमडेगा, खूंटी
गढ़वा, पलामू, चतरा
लातेहार, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह
येलो अलर्ट वाले जिले (सावधानी जरूरी)
रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद
जामताड़ा, दुमका, देवघर, पाकुड़
गोड्डा, साहेबगंज
बाढ़ संभावित इलाकों में वाहन न चलाएं, घाटी और नदियों से दूरी बनाए रखें,बिजली गिरने के दौरान पेड़ के नीचे न जाएं,मछुआरे जलाशयों से दूर रहें, भूस्खलन संभावित स्थानों से बचें
1 जून से 14 जुलाई 2025 तक झारखंड में औसतन 527.6 मिमी बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 62% ज्यादा है।
पूर्वी सिंहभूम: 925.5 मिमी
रांची: 799 मिमी (138% ज्यादा)
लातेहार: 663.2 मिमी (113% ज्यादा)
रामगढ़: 674.3 मिमी (109% ज्यादा)
हालांकि देवघर, गढ़वा, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज जैसे जिलों में बारिश अब भी सामान्य से कम है।
झारखंड में अगले तीन दिन बेहद संवेदनशील हो सकते हैं। प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। मौसम से जुड़ी अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखें।

