भाजपा और केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र के ऊपर किया जा रहा लगातार हमला निन्दनीय और चिंताजनक : दीपक रंजीत
Jharkhand Latest News:- झारखंड में इन दिनों सरकारी एजेंसी ईडी की कार्रवाई देखने को मिल रही है इस संदर्भ में अब झारखंड जनतांत्रिक महासभा के दीपक रंजीत ने एक प्रेस वक्तत्व जारी करते हुए कहा है कि भाजपा और केंद्र सरकार के द्वारा लोकतंत्र के ऊपर हमला किया जा रहा जो बहुत ही निंदनीय और चिंताजनक है जिस तरह से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की मोदी सरकार ईडी जैसे सरकारी एजेंसी के द्वारा लगातार परेशान कर रही है और कल ईडी के द्वारा दबाव बनाकर इस्तीफा दिलवाया गया यह झारखंडी जनता के लोकतांत्रिक विश्वास और उम्मीद पर प्रत्यक्ष हमला है।
झारखंडी जनता के मेंडेट और स्वाभिमान को अपमानित करने का काम बीजेपी ने किया है झारखंड जनतांत्रिक महासभा भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उसके इशारे पर नाचने वाली सरकार एजेंसी द्वारा देश भर में झारखंड में लोकतांत्रिक मूल्य के ऊपर हो रहे हमले की कड़ी निंदा करती है तथा भाजपा जैसी जन विरोधी फासीवादी सामंती ताकत के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।
आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड जनतांत्रिक महासभा देश में लोकतंत्र को बचाने के वास्ते भाजपा को हराने के लिए जनता के बीच घर-घर तक जाएगी साथ ही साथ मौजूदा समय में हेमंत सोरेन के समर्थन में तथा जनता के द्वारा चुने गए झारखंड के गठबंधन सरकार के समर्थन में हर मोर्चे पर खड़े रहेगी । साथ ही उन्होंने सवाल उठाया है कि बगल के राज्य के मुख्यमंत्री इस्तीफा देते हैं तो राज्यपाल सरकार बनाने के लिए तुरंत न्योता देते है लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री इस्तीफा देते हैं तो विधायकों का समर्थन पत्र दिया जाता है लेकिन राज्यपाल आना कानी कर रहें हैं इससे भाजपा का मनसा साफ झलक रहा है


