1000225851

रेलवे की कंपनी RVNL को मिला 447 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, आज शेयरों में दिख सकता है जोरदार उछाल…

खबर को शेयर करें
1000225851

Azad Reporter desk: भारतीय रेलवे की सरकारी कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को एक और बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस बार कंपनी को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) से 447.42 करोड़ रुपए का काम मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत दिया गया है, जिसमें 7.29 किलोमीटर लंबे पुल की डिजाइन और निर्माण शामिल है। साथ ही 7 मेट्रो स्टेशनों का भी निर्माण किया जाएगा।

RVNL को यह प्रोजेक्ट 36 महीने में पूरा करना होगा। सोमवार देर रात कंपनी ने यह जानकारी दी जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार 15 जुलाई को कंपनी के शेयरों में तेजी देखी जा सकती है।

RVNL के लिए ये दिन बेहद खास साबित हो रहे हैं। पिछले 10 दिनों में कंपनी को यह तीसरा बड़ा प्रोजेक्ट मिला है।

5 जुलाई को RVNL को साउथ रेलवे से 143 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मिला था।

11 जुलाई को साउथ सेंट्रल रेलवे से 213 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मिला।

अब DMRC से 447 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट मिल गया है। इस तरह कंपनी को 10 दिनों में 803 करोड़ रुपए के कॉन्ट्रैक्ट मिल चुके हैं।

सोमवार को RVNL के शेयर 384 रुपए से 381 रुपए के बीच ट्रेड हो रहे थे। दिनभर में शेयर करीब 1% तक चढ़े। लेकिन देर रात आए इस बड़े कॉन्ट्रैक्ट की खबर के बाद शेयरों में और उछाल की उम्मीद है।

हालांकि पिछले एक साल में RVNL ने निवेशकों को कुछ हद तक नुकसान दिया है लेकिन पिछले 5 सालों में कंपनी ने 1800% से ज्यादा रिटर्न दिया है।

RVNL का मार्केट कैप करीब 79,731 करोड़ रुपए है। सालाना रेवेन्यू 20,888 करोड़ रुपए है और कंपनी को लगभग 500 करोड़ रुपए का मुनाफा होता है। अब देखना यह होगा कि इतना बड़ा प्रोजेक्ट मिलने के बाद कंपनी के शेयरों में कितनी तेजी आती है।