1000225846

ओरियो बिस्कुट और चॉकलेट के डिब्बों में छुपाकर ला रही थी 62 करोड़ का कोकेन, दोहा से मुंबई पहुंची महिला एयरपोर्ट पर गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000225846

Azad Reporter desk: मुंबई एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने दोहा से आई एक महिला को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब उसके पास से 62.6 करोड़ रुपये की कोकेन बरामद हुई।

महिला के सामान की जांच के दौरान अधिकारियों को शक हुआ। जब उन्होंने ओरियो बिस्कुट और चॉकलेट के डिब्बों को खोला तो उनके होश उड़ गए। अंदर 300 कैप्सूल में कुल 6.261 किलोग्राम कोकेन छुपाई गई थी।

DRI के मुताबिक महिला भारतीय नागरिक है और वह दोहा से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी थी। उसे पहले से मिली गुप्त सूचना के आधार पर रोका गया।

जब्त की गई कोकेन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 62.6 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत की गई है।

फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।