1000225842

शराब घोटाला: निलंबित IAS विनय चौबे के करीबी कारोबारी विनय सिंह से ACB ने की लंबी पूछताछ…

खबर को शेयर करें
1000225842

Jharkhand: राज्य में जारी शराब घोटाले की जांच अब तेज होती नजर आ रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) लगातार इस मामले में एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है। सोमवार को ACB ने ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह से घंटों पूछताछ की। विनय सिंह को निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे का करीबी माना जाता है।

सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान ACB अधिकारियों ने विनय सिंह से उनकी कंपनी की संरचना, शेयर होल्डरों और साझेदारों से जुड़ी जानकारी मांगी। पूछताछ खत्म होने के बाद वे ACB कार्यालय से बाहर निकल गए।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ACB की विशेष अदालत ने विनय सिंह की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की थी। जमानत मिलने के बाद ही ACB ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था।

ACB की यह पूछताछ घोटाले की परतें खोलने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में और भी लोगों से पूछताछ की जा सकती है ताकि इस पूरे घोटाले की सच्चाई सामने आ सके।