1000225611

भारी बारिश की चेतावनी के चलते सरायकेला-खरसावां जिले में 15 जुलाई को सभी स्कूल रहेंगे बंद…

खबर को शेयर करें
1000225611

Seraikela-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले में 15 जुलाई को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग द्वारा जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है जिसे देखते हुए उपायुक्त ने सावधानी हेतु यह निर्णय लिया है।

जारी आदेश के अनुसार मंगलवार को जिले के किसी भी स्कूल में कक्षा संचालन नहीं होगा। इसके अलावा उस दिन आयोजित होने वाली सभी परीक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां भी स्थगित रहेंगी। यह निर्णय विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।