1000225340

झारखंड के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा मौका, 23 अगस्त से 4 सितंबर तक रांची में भर्ती रैली…

खबर को शेयर करें
1000225340

Jhrakhand: झारखंड के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर सामने आया है। रांची के खेलगांव में 23 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों युवा भाग ले सकेंगे।

इसको लेकर उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। इसमें भर्ती रैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सेना की ओर से उपस्थित कर्नल विकास भोला ने आग्रह किया कि रांची जिले के अधिक से अधिक युवाओं को इस रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के जीवन को नई दिशा देने का मौका है।

उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएंगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि रैली व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके।

डीसी ने युवाओं से अपील की कि वे किसी बिचौलिए या दलाल के झांसे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और केवल योग्य उम्मीदवारों का ही चयन किया जाएगा।

सेना अधिकारियों ने बताया कि इस रैली में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास), और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।

रैली में भाग लेने के लिए सभी अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे–
चरित्र प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र

इन दस्तावेजों को ऑनलाइन सत्यापित फॉर्मेट में ही लाना होगा। इसके अलावा एंड्रॉयड फोन साथ लाना अनिवार्य होगा जिससे पहचान और अन्य प्रक्रियाएं आसानी से पूरी की जा सकें।

कर्नल भोला ने बताया कि भर्ती रैली स्थल पर सुरक्षा, यातायात, मेडिकल सुविधा, और अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। हर दिन सुबह 4 बजे से एम्बुलेंस और मेडिकल टीम तैनात रहेगी, ताकि किसी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।