1000225339

जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र!! कमलपुर के कुमीर गांव में युवक ने जंगल में लगाई फांसी, मानसिक बीमारी से था परेशान…

खबर को शेयर करें
1000225339

Jamshedpur news: कमलपुर थाना क्षेत्र के कुमीर गांव में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के पास स्थित जंगल में एक पेड़ से युवक का शव लटकता मिला। मृतक की पहचान 45 वर्षीय भूतू सिंह के रूप में हुई है।

स्थानीय चरवाहों ने सबसे पहले शव को देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया।

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह सामने आया है कि भूतू सिंह मानसिक रूप से बीमार था और अक्सर गांव में इधर-उधर भटकता रहता था।

बताया जा रहा है कि रविवार की रात वह घर से निकला और गांव के ही जंगल में पलाश के पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

भूतू सिंह तीन भाइयों में मंझला था। उसका बड़ा भाई पूर्व में कमलपुर थाना में चौकीदार था जिनकी मृत्यु करीब दस साल पहले हो चुकी है। छोटे भाई की भी दो साल पहले मौत हो चुकी है। वहीं बड़े भाई के बेटे को अनुकंपा पर चौकीदार की नौकरी मिली थी लेकिन उसकी भी करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी।

परिवार में लगातार हुई मौतों और मानसिक स्थिति के चलते भूतू सिंह तनाव में रहता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।