1000224892 scaled
|

Jamshedpur: बागबेड़ा के आशीष कुमार भगत हत्याकांड में पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक और बड़े वारदात की थी योजना…

खबर को शेयर करें
1000224892

Jamshedpur news: 11 जुलाई की रात जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में हुए आशीष कुमार भगत हत्याकांड में पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन कर 13 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नागाडीह फुटबॉल मैदान के पास से पाँच अपराधियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं राहुल यादव उर्फ छोटु, रंजन कुमार सिंह, विजय शंकर सिंह उर्फ बाबु टेपर, सुरज कुमार दास उर्फ बुढ़ा, और शुभम कुमार उर्फ कल्लु।

पुलिस के अनुसार 9 जुलाई को साईं पालकी यात्रा के दौरान आशीष और अभियुक्त पक्ष के बीच विवाद और मनमुटाव हुआ था जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया

ये सभी अपराधी और बड़ी वारदात को अंजाम देकर बिहार भागने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान इनके पास से एक देशी कट्टा और दो ज़िंदा गोली बरामद की गई है।

अब इन अपराधियों को हत्या और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है।