1000224396

Bokaro: बेटों ने निकाला घर से, दुखी होकर दामोदर नदी में कूदे 70 साल के वृद्ध, अब तक लापता…

खबर को शेयर करें
1000224396

Jharkhand: झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। खेतको गांव के रहने वाले 70 वर्षीय जीतन साव ने रविवार रात 8 बजे जारंगडीह-खेतको पुल से उफनती दामोदर नदी में छलांग लगा दी। तेज बारिश और नदी में भारी बहाव के कारण अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक जीतन साव के तीन बेटे हैं। तीनों बारी-बारी से उन्हें खाना खिलाते थे। रविवार को खाना खाने के बाद जब वे एक बेटे के घर सोने गए तो उसने दरवाजा बंद कर दिया। दुखी होकर जीतन साव गुस्से में घर से निकल गए और पुल पर जाकर कुछ देर बैठने के बाद नदी में छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव और कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। देर रात तक परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे रहे लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली।

दामोदर नदी में आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं!!
दामोदर नदी पर बने पुलों से आत्महत्या की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।
•29 अगस्त 2024 को चास निवासी श्वेता कुमारी ने हिंदुस्तान पुल से नदी में छलांग लगा दी थी जिनका शव 52 घंटे बाद मिला था।
•2 सितंबर 2024 को तुपकाडीह की एक किशोरी ने कूदने की कोशिश की थी जिसे राहगीरों ने बचा लिया था।
•26 जून 2021 को फुसरो के मोहम्मद कमरुद्दीन ने पुल से कूदकर जान दे दी थी। वे बेरोजगारी से परेशान थे।