1000223799

घाटशिला अस्पताल के पास बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, टोल प्लाजा पर हुआ हंगामा…

खबर को शेयर करें
1000223799

Jamshedpur news: जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र के गालूडीह थाना अंतर्गत रविवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के पास हुआ। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद कार चालक ने बिना देर किए बस का पीछा किया और पुतडू टोल प्लाजा के पास बस को रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस और हंगामा हुआ। करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा जिससे बस में सवार यात्री काफी परेशान हुए।

मामले की सूचना मिलते ही गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। बाद में दोनों चालकों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। जानकारी के अनुसार कार (संख्या: WB 30 AG 6606) धालभूमगढ़ से जमशेदपुर की ओर जा रही थी, जबकि रॉयल बस (संख्या: JH 05 CJ 4148) ने उसे अस्पताल के पास टक्कर मार दी थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति बिगड़ने से बच गई।