झामुमो नेता पर जमीन कब्जा करने का आरोप, विवादित जमीन पर लगाया पार्टी का झंडा, पहुंचे थाना…

Jharkhand: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है। नगीनापुरी निवासी जनार्दन उपाध्याय के पुत्र विवेक उपाध्याय ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता गणेश महाली पर जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विवेक उपाध्याय का कहना है कि 11 जुलाई को झामुमो नेता गणेश महाली अपने समर्थकों के साथ नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के पीछे स्थित विवादित जमीन पर पहुंचे और जबरन बाउंड्री वॉल को हरे रंग में रंगकर झामुमो का झंडा लगा दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाली के समर्थकों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया।
वहीं दूसरी ओर झामुमो नेता गणेश महाली भी अपने समर्थकों के साथ आदित्यपुर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी विनोद तिर्की को जमीन से जुड़े दस्तावेज दिखाए। उनका कहना है कि उन्होंने यह जमीन वर्ष 2023 में रैयतदार सूरज कुंभकार से खरीदी थी और उनके पास सभी वैध कागजात मौजूद हैं। उन्होंने आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया।
फिलहाल आदित्यपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

