आदित्यपुर में बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान, पांच बच्चे रेस्क्यू, दुकानदारों पर होगी कार्रवाई…

Seraikela: रविवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) की टीम ने आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में ‘बचपन बचाओ अभियान’ चलाया। इस दौरान पांच बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया गया।
टीम ने भाटिया स्थित एक सुजुकी टू-व्हीलर शोरूम से तीन और पास के एक वॉशिंग सेंटर से दो बच्चों को रेस्क्यू किया। सभी बच्चों को टीम अपने साथ ले गई।
CWC सदस्य सैयद अयाज हैदर ने बताया कि बच्चों के आधार कार्ड की जांच की जा रही है और उनके माता-पिता से संपर्क कर उन्हें सौंपा जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिन दुकानों में बच्चों से काम करवाया जा रहा था उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

