Jharkhand Band Latest News:- सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड में ईडी की कार्रवाई का विरोध।
Jharkhand Latest News:- एक और जहां बीते कल से झारखंड में सियासी संकट गहरा गया है वही हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी मूलवासी संगठन की ओर से आज झारखंड बंद का आह्वान किया गया है इसको लेकर संघ के द्वारा सुबह सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड के सड़क को जाम किया गया जिससे राजनगर चाईबासा मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। गुस्साए लोग यहां टायर जलाकर ईडी के इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।


