IMG 20250713 WA0060
|

राजवाड़ा पैलेस में ‘अवॉर्ड फॉर अकादमिक एक्सीलेंस’ का आयोजन, टॉपर्स हुए सम्मानित

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: जमशेदपुर में आज झारखंड ह्यूमिनिटी फाउंडेशन की ओर से थर्ड ‘ अवॉर्ड फॉर अकादमिक एक्सीलेंस’ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन राजवाड़ा पैलेस में किया गया। इस कार्यक्रम में NEET के टॉपर्स के साथ-साथ JAC, ICSE और CBSE बोर्ड के मैट्रिक के टॉपर्स को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में कुल 45 स्कूलों के पांच-पांच चुनिंदा टॉपर्स ने भाग लिया। यह सम्मान समारोह फाउंडेशन द्वारा हर साल आयोजित किया जाता है ताकि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिल सके।इस वर्ष के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जामताड़ा के एसपी डॉ. एहतेशाम वकार थे।

IMG 20250713 WA0053

विशिष्ट अतिथि के रूप में सोना देवी यूनिवर्सिटी के संस्थापक श्री प्रभाकर जी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

IMG 20250713 WA0054

कार्यक्रम की अध्यक्षता शेज़ अश्फाक करीम जावेद साहब ने की। उनके साथ मंच पर कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।समारोह के दौरान सिर्फ विद्यार्थियों ही नहीं, समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया जिसमे अब्दुर रज़्ज़ाक मेमोरियल वीवर्स हॉस्पिटल के संस्थापक मंज़ूर अंसारी साहब को, रांची में आवासीय स्कूल चलाने वाले नजवी साहब को, घाटशिला के अंचलाधिकारी निशांत अंबर और 2023 के UPSC अचीवर अतीफ वकार को भी उनके योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया गया।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है और समाज को ऐसे लोगों की पहचान करने का मौका मिलता है ।