Chaibasa Crime News 585x306 1
|

चाईबासा में मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

खबर को शेयर करें

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर में शनिवार रात एक मोबाइल दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर करीब दो से ढाई लाख रुपये के मोबाइल फोन और नगद रकम चुरा ली। घटना भगत सिंह चौक के पास एनएच 75 ई किनारे स्थित एक मोबाइल शॉप की है।दुकानदार पलक सलूजा के मुताबिक रोज की तरह शनिवार रात करीब 9 बजे उन्होंने अपनी दुकान बंद की और घर चले गए।

देर रात चोरों ने दुकान की छत की अल्बेस्टर सीट काटकर अंदर प्रवेश किया और कीमती मोबाइल फोन अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा काउंटर में रखी नगदी लेकर फरार हो गए।रविवार सुबह करीब 10 बजे जब दुकानदार ने दुकान खोली तो अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला और कई मोबाइल सेट गायब थे। छत में सेंध के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। घटना की सूचना तुरंत चक्रधरपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम भी शुरू कर दिया।दुकानदार ने बताया कि चोरी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में सक्रिय गिरोह द्वारा पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।घटना के बाद बाजार क्षेत्र में व्यापारियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। दुकानदारों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का दावा है कि जांच तेज कर दी गई है और जल्दी ही वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।